रांची, नवम्बर 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह शुक्रवार को मोरहाबादी स्थित दीक्षांत मंडप में आयोजित किया गया। इसमें चार सत्रों- 2022, 2023, 2024 और 2025 के 673 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई, जिनमें से 420 छात्र-छात्राएं डिग्री प्राप्त करने के लिए समारोह में उपस्थित हुए। साथ ही, विभिन्न पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 21 मेधावी विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अपने संबोधन में युवाओं को विकसित भारत बनाने में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। समारोह में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति राहुल कुमार पुरवार, रजिस्ट्रार डॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.