पटना, जनवरी 20 -- केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर नितिन नवीन के निर्वाचित होने पर उनके सफल दायित्व निर्वहन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि युवा नेतृत्व में भाजपा और सशक्त बनेगी। उन्होंने मंगलवार को जारी बयान में कहा कि यह समय हम सभी के लिए गर्व, उत्साह और आशा से भरा है। उनके नेतृत्व में संगठन और राष्ट्र दोनों के भविष्य को एक नई दिशा मिलेगी। यह सम्मान देश के करोड़ों कार्यकर्ताओं के विश्वास, संघर्ष और तपस्या का प्रतीक है। यह चयन उन असंख्य कार्यकर्ताओं की आशाओं और सपनों को नई दिशा देता है, जिन्होंने राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर अपना जीवन संगठन को समर्पित किया। उनके नेतृत्व में पार्टी न केवल और अधिक संगठित होगी, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के संक...