संतकबीरनगर, सितम्बर 15 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जनपद के युवा नेता अब्दुल अजीम ने रविवार को सुभासपा की सदस्यता ले ली। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर सदस्यता दिलाते हुए बस्ती मंडल में संगठन के विस्तार और मजबूती की जिम्मेदारी सौंपी। हाल ही में अब्दुल अजीम के साथ हुई एक घटना के तुरंत बाद निषाद पार्टी ने उनसे दूरी बना लिया था। पार्टी के मीडिया प्रभारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अब्दुल अजीम के पार्टी से न जुड़े होने की जानकारी दी थी। जबकि अब्दुल अजीम वर्ष 2022 से ही निषाद पार्टी के साथ नजर आ रहे थे। अब्दुल अजीम ने बताया कि उन्होंने 2012 में पीस पार्टी के साथ अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की। 2015 में बसपा की सदस्यता ली और पार्टी की मजबूती के लिए काफी कार्य किए। करीब सात साल बस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.