जमशेदपुर, अगस्त 10 -- जमशेदपुर। शहर के अनेक हिन्दूवादी युवा धर्म संसद 2025 में शामिल होने के लिए तमिलनाडु के कांचिपुरम जाएंगे। यह दो दिवसीय धर्म संसद 12-13 सितंबर को आयोजित होगा। इसमें सम्मिलित होने हेतु अनेक लोगों ने रेजिस्ट्रेशन करा लिया है। इसमें शामिल होने के लिए चयनित लोगों को अपने रजिस्ट्रेशन का प्रमाण अपने मोबाइल या साथ में रखने, आधार कार्ड या और कोई अन्य पहचान पत्र अपने साथ रखने का निर्देश दिया गया है। कांचीपुरम पहुंचने पर ये दोनों दिखाने पर ही प्रतिनिधि परिचय पत्र प्राप्त होगा। और परिचय पत्र के आधार पर ही सारी सुविधाएं व किट आदि मिलेगी। यह जानकारी भारतीय जनसभा के प्रमुख धर्मचंद पोद्दार ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...