बागपत, जनवरी 13 -- बिनौली। सिरसली गांव के वैदिक निकेतन धाम पर चल रहे चार दिवसीय 33 वें अर्थववेद परायण महायज्ञ में तीसरे दिन मंगलवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ विश्व कल्याण की कामना कर आहुतियां दी। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य देवपाल शास्त्री ने यज्ञ संपन्न कराया। यजमान डॉ. प्रशांत आर्य, डॉ. हर्षिता रहे। सस्वर वेदपाठ आचार्य प्रगति आर्य और शामली के कन्या गुरुकुल की छात्राओं ने किया। यज्ञ में पहुचें पूर्व मंत्री व चांदपुर विधायक स्वामी ओमवेश ने कहा युवा देश का भविष्य और विकास की नींव हैं। स्वामी दयानंद सरस्वती की वैदिक विचारधारा युवाओं के लिए आज भी प्रासंगिक हैं। यह शिक्षा को चरित्र निर्माण और सामाजिक उत्थान से जोड़ती हैं। यह भारतीय संस्कृति की जड़ों और राष्ट्रीय गौरव को मजबूत करने की प्रेरणा देती हैं। यज्ञ में ब्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.