कन्नौज, जनवरी 12 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर की आवास विकास कॉलोनी स्थित सुप्रभाष अकादमी के तरंग मंच पर स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रधानाचार्या अलका गुप्ता ने मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि स्वामी जी की सभी धर्मों में गहरी रुचि के कारण आज भी पश्चिमी देशों में उनके अनुयायी निरंतर बढ़ रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिस देश के युवा ऊर्जावान और अनुशासित होंगे, उसका भविष्य उज्ज्वल होगा। मैनेजर हिमांशु सक्सेना ने विभिन्न धर्मों की तुलना नदियों से करते हुए कहा कि जैसे नदियां सागर में समाहित होती हैं, वैसे ही सभी धर्म अलग-अलग मार्...