उरई, जनवरी 13 -- उरई। भारत विकास परिषद मुख्य शाखा उरई द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई। गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के लोगों ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से लोगों को आत्मसात लेते हुए उनके बताए पदचिन्हों पर चलने को प्रेरित किया। क्षेत्रीय सयुंक्त महासचिव इ. अजय इटौरिया, प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष लखा लाल, प्रांतीय महासचिव राजेश चन्द्र गुप्त, शाखा अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, सचिव रवि इटौटिया, कोषाध्यक्ष विमल गुप्ता, जीवन राम ने कार्यक्रम की शुरूआत संत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। अध्यक्षता गोपाल कृष्ण अवस्थी ने की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...