लखीसराय, जनवरी 13 -- युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती, प्रेरणा और राष्ट्रनिर्माण का दिया संदेश युवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती, प्रेरणा और राष्ट्रनिर्माण का दिया संदेश कजरा,एक संवाददाता। कजरा केशोपुर स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में सोमवार को युवा समाजसेवी रूपेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और सरकारी कार्यालयों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रमों के दौरान समाजसेवी रूपेश श्रीवास्तव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन और उनके विचार आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं...