रांची, जनवरी 19 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड राज्य युवा आयोग के तत्वावधान में आयोजित युवा ज्ञान समागम 2025-26 में रांची विश्वविद्यालय के छात्रों ने अपनी मेधा का लोहा मनवाते हुए राज्य स्तरीय अंतर विश्वविद्यालय क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विश्वविद्यालय की टीम ने एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि अपने नाम की। रांची विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व डोरंडा कॉलेज की छात्रा निधि कुमारी और छात्र अभिनंदन सिंह ने किया। विजेता विद्यार्थियों के सोमवार को कॉलेज लौटने पर प्राचार्य डॉ. राजकुमार शर्मा ने सम्मानित किया। टीम के मेंटर व प्रबंधक प्रो. कंचन मुंडा भी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...