बलरामपुर, मार्च 28 -- तुलसीपुर, संवाददाता। रवि मिश्रा के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष होने के बाद से लगातार शुभकामनाओं को लेकर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। वहीं गुरुवार देर शाम भाजपा युवा मोर्चा तुलसीपुर मंडल महामंत्री/जिला संयोजक आईटी सेल भारतीय श्रमिक कामगार कर्माचारी महासंघ के ऋतिक चौरसिया ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा को स्मृति चिन्ह देकर शुभकामनाएं दी। जिस पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष ने जल्द ही नगर के सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर आगामी चुनाव के संबंध में चर्चा करने की बात कही। महामंत्री ने कहा कि बलरामपुर जिले को युवा जिलाध्यक्ष मिलने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। एवं 2027 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.