मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। कविता अंतस मन में प्रवेश के साथ ही नई चेतना का भी प्रसार करती है। शनिवार को यह दृश्य सृजनोत्सव में दिख रहा था, जहां कविता के विभिन्न आयामों को प्रतिष्ठित कवियों व नए रचनाकारों ने रखा। छाता चौक स्थित हरीतिमा के बागीचे में दो दिनों का साहित्यिक उत्सव 'सृजनोत्सव का शुभारंभ शनिवार को किया गया। पहले दिन युवा काव्य महोत्सव मनाया गया। प्रथम सत्र में कवि राजकिशोर राजन को श्री अरविंद साहित्यिक सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया। द यूनिवर्सिटी ऑफ द फ्यूचर संस्था के द्वारा यह सम्मान दिया गया। कवि राजकिशोर राजन ने एकल काव्य पाठ किया। इसमें उन्होंने अपनी कविता 'क्षण भर के लिए, 'रहेंगें यहीं आदि कविताएं सुनाईं। वरिष्ठ साहित्यकार नंदकिशोर नंदन ने कहा कि राजकिशोर राजन हिन्दी के उन विरल कवियों में हैं, जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.