नई दिल्ली, फरवरी 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भारतीय युवा कांग्रेस ने एपस्टीन फाइल मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का इस्तीफा मांगा है। इस मुद्दे पर युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रदर्शन और जमकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि हरदीप सिंह पुरी का नाम एपस्टीन फाइल मामले से जुड़ना बेहद गंभीर है। अगर ऐसे संबंधों के आरोप सामने आते हैं तो देश जवाब मांगता है। यह सिर्फ राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि देश की साख और नैतिक जिम्मेदारी का सवाल है। चिब ने कहा कि इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि देश की गरिमा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। इससे पूर्व युवा कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए रायसीना रोड स्थित कार्यालय पर एकजुट हुए। यहां से वे जुलूस की शक्ल म...