जमशेदपुर, अगस्त 10 -- युवा कांग्रेस का 65वां स्थापना दिवस साकची के चंडीनगर में शनिवार को मनाया गया। प्रदेश महासचिव राकेश साहू के नेतृत्व में इस मौके पर मूढ़ी-मिक्चर और बिस्कुट का वितरण बच्चों के बीच किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस देश के युवाओं के हित की बात करती है। उनकी समस्याओं को लेकर सड़क से लेकर सदन तक आवाज बुलंद करती है। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती है। यही नहीं, युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आंदोलन का भी इतिहास रहा है। दूसरी ओर, आज ही विश्व आदिवासी दिवस भी मनाया जाता है। हम सभी बिरसा मुंडा को नमन करते हैं व भारत को नफरत व महंगाई से बचाने के लिए हर लड़ाई लड़ने की शपथ लेते हैं। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश सचिव मंजू दास, युवा कांग्रेस जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.