मुंगेर, नवम्बर 16 -- मुंगेर, एक संवाददाता। युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रणव कुमार ने शनिवार को अपने पद तथा कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। अपने इस्तीफा पर उन्होंने कहा कि, हालिया बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार और प्रदेश नेतृत्व द्वारा कार्यकर्ताओं पर भरोसा न जताने से वे निराश थे। प्रणव कुमार ने कहा कि, कांग्रेस संगठन में जमीनी स्तर पर संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होती, जिससे निष्ठावान कार्यकर्ता उपेक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने बताया कि, पार्टी की वर्तमान कार्यशैली में सक्रिय और प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं की भूमिका नगण्य हो गई है। उन्होंने इस्तीफा पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि, कुछ निजी कारणों के चलते भी वे युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष पद और सदस्यता से अपना त्यागपत्र दे रहे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.