नई दिल्ली, फरवरी 21 -- पटियाला हाउस अदालत ने शनिवार को भारतीय युवा कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं की जमानत याचिकाएं खारिज करते हुए पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। कार्यकर्ताओं को एआई इम्पैक्ट समिट के आयोजन स्थल पर शुक्रवार को प्रदर्शन के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि की अदालत ने दिल्ली पुलिस ने याचिका में आरोपियों से पूछताछ करने को पांच दिन की रिमांड देने अनुरोध किया था। गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों में बिहार से युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कृष्णा हरि, बिहार से युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव कुंदन यादव, उत्तर प्रदेश से युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार व तेलंगाना से नरसिम्हा यादव शामिल हैं। अदालत में दिल्ली पुलिस ने दलील देते हुए कहा कि गिरफ्तार प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रविरोधी नारे लगाए। पुलिस का कहना था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.