हरिद्वार, फरवरी 24 -- युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और उनके साथियों पर दर्ज मुकदमे के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकारी अध्यक्ष विशाल प्रधान और युवा नेता अनिल ठाकुर ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और आठ युवा कार्यकर्ताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कर सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि एआई समिट में चीन में निर्मित रोबोडॉग को स्वदेशी बताकर प्रस्तुत किया गया और पोल खुलने पर देश की छवि धूमिल हुई। इससे देशवासी आक्रोशित हैं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शर्मा और संजय सैनी ने आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल है। इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, आईटी सेल के प्रदेश सचिव आशु भारद्वाज, आशु श्रीवास्तव, महिला कांग्रेस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.