सिमडेगा, जून 18 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। युवा कांग्रेस की दक्षिणी छोटानागपुर प्रमण्डल स्तरीय बैठक बुधवार को परिसदन भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्दन कुमार सिंह ने की। बैठक में युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजित राज उपस्थित थे। बैठक में संगठन मजबूती पर विशेष जोर दिया गया। मौके पर उन्होंने पार्टी के विचारधारा को गाँव के अंतिम छोर तक पहुंचाते हुए सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार करते हुए ग्रामीणों को लाभांन्वित करने की बात कही। बैठक में मुख्य रूप से जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंदन कुमार सिंह, दीनबंधु बोयपोई, विशाल अंबर तिर्की, वेद प्रकाश मिश्रा, कुणाल कच्छप, अरुण सांगा, वारिस रजा, संदीप कुमार, सुरेश सेवइया, अमीत कुमार साहू, राहुल किण्डो, दीपक कुमार, सोनल लकड़ा, शिशिर कुल्लू, अनमोल टोपनो, मो अरमान, उत्तम कुमा...