लातेहार, जनवरी 11 -- लातेहार, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय स्थित परिसदन भवन में शनिवार को युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित यादव ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी नवनीत कौर, प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, विधायक मनिका रामचन्द्र सिंह, पूर्व राष्ट्रीय सचिव अभिनव सिद्धार्थ, प्रदेश महासचिव फहद खान, लातेहार जिला के सह प्रभारी अजय नाथ शाहदेव, जिलाध्यक्ष कामेश्वर यादव, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम एवं पूर्व प्रदेश सचिव विजय बहादुर सिंह शामिल हुए। युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी नवनीत कौर ने कहा कि युवा कांग्रेस की नई कमिटी का विस्तार जल्द से जल्द किया जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति समर्पित और जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले युवाओं को संगठन से जोड़ा जाएगा। युव...