रिषिकेष, सितम्बर 22 -- उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा का पेपर लीक होने पर युवा कांग्रेस ने रोष जताया है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोपी को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने प्रदर्शन कर सीबीआई जांच की मांग की। सोमवार को डोईवाला चौक पर युवा कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष सावन राठौर ने कहा की उत्तराखंड में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा के दौरान पेपर लीक का मामला सामने आया है। जिसने वर्षों से सरकारी नौकरी के इंतजार में बैठे लाखों युवाओं को सकते में डाल दिया है। इस घटना ने एक बार फिर उत्तराखंड में परीक्षा प्रणाली और भर्ती प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार और उनके संरक्षण में नकल माफिया पल रहे हैं। कहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.