नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- नई दिल्ली। युवा कवयित्री शैलजा सिंह के गीत संग्रह 'मैं गीतों की जादूगरनी' का लोकार्पण शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के राजधानी कॉलेज के मुख्य सभागार में किया गया। वयम्, तारांजलि और राजधानी कॉलेज के हिंदी विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के दौरान काव्य-गोष्ठी का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ गीतकार प्रमिला भारती ने की। राजधानी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दर्शन पाण्डेय का विशेष सान्निध्य रहा। वरिष्ठ साहित्यकार, केंद्रीय हिंदी संस्थान के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल जोशी मुख्य वक्ता थे। वरिष्ठ कवि-दोहाकार और वयम् के अध्यक्ष नरेश शांडिल्य और वरिष्ठ साहित्यकार और तारांजलि की अध्यक्ष डॉ तारासिंह 'अंशुल' वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। वरिष्ठ गीतकार-ग़ज़लकार और वयम् के उपाध्यक्ष शशिकांत ने पुस्तक पर अपना ...