बलिया, नवम्बर 12 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 65वां प्रांत अधिवेशन 13 नवम्बर यानि आज से टीडी कालेज के मैदान में शुरू हो रहा है। चार दिन के इस आयोजन में गोरक्ष प्रांत के सभी 17 संगठनात्मक जिलों से लगभग 1500 कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। अभाविप गोरक्ष प्रांत मंत्री मयंक राय, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ऋषभ सिंह, प्रांत मीडिया संयोजक शिवम पांडेय, व्यवस्था प्रमुख डॉ. ज्ञानेंद्र नाथ सिंह और साक्षी सिंह ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में अधिवेशन की पूरी जानकारी दी। मयंक राय ने बताया कि अधिवेशन 13 से 16 नवंबर तक होगा। अधिवेशन का थीम 'विकसित भारत के लक्ष्य एवं युवा नेतृत्व' है। अधिवेशन स्थल पर 'अमर शहीद मंगल पांडेय' के नाम पर अस्थायी नगर स्थापित होगा। मुख्य सभागार का नाम 'जयप्रकाश नारायण सभागार' रखा गया है। भोजनालय को अ...