लखनऊ, फरवरी 9 -- आईईटी लखनऊ एवं आई ट्रिपल ई स्टूडेंट ब्रांच की ओर से इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग में सतत विकास एवं पृथ्वी संरक्षण विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। उद्घाटन निदेशक प्रो. विनीत कंसल ने किया। वक्ताओं ने कहा कि युवा इंजीनियरों की रचनात्मकता और तकनीकी सोच सतत एवं हरित भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। जैव विविधता पर चर्चा के दौरान कहा गया कि तकनीक विकास के साथ पर्यावरण चिंताओं का भी ध्यान रखना होगा। मुख्य वक्ता एशिया, अर्थडे.ऑर्ग के रीजनल डायरेक्टर करुणा सिंह ने जलवायु परिवर्तन, स्वच्छ ऊर्जा, अपशिष्ट प्रबंधन, जल संरक्षण, जैव विविधता तथा पर्यावरण जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को 13वें अर्थ केयर अवॉर्ड्स के बारे में भी जागरूक किया तथा उन्हें पर्यावरण एवं जलवायु से जुड़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.