बांका, जुलाई 11 -- बांका। एक संवाददाता गुरूवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जिला कार्यालय बांका में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष बेबी यादव ने की। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा युवा आयोग के गठन की घोषणा का स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार युवाओं का प्रदेश है। हमारे नेता चिराग पासवान के द्वारा पहले ही इसके लिए आवाज उठाई गई थी। आज मुख्यमंत्री के द्वारा यह घोषणा कर बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के विजन को मजबूत किया गया है। उन्होंने इसके लिए सीएम को बधाई देते हुए आभार प्रकट किया। बैठक में दीपक पासवान, सुरेन्द्र शर्मा, नीलरत्न दास, विक्रम पासवान, नयन कुमार, विष्णुदेव शर्मा, शेखर पासवान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.