भागलपुर, जनवरी 12 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। विद्यार्थी राष्ट्र की युवा शक्ति का सजीव स्वरूप है, युवा केवल आयु का नाम नहीं है, बल्कि ऊर्जा, नवाचार और सकारात्मक सोच का प्रतीक है। यदि युवाओं को सही दिशा, नैतिक मूल्य और सामाजिक चेतना प्रदान की जाए तो वे राष्ट्र निर्माण में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं। यह बातें सोमवार को बीएन कॉलेज में डीएसडब्ल्यू डॉ. अर्चना साह ने एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि कही। सभी अतिथियों का स्वागत प्राचार्य डॉ. अनिरूद्ध कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि संगोष्ठी का विषय 'युवा शक्ति और भारत का भविष्य : चुनौतियां और समाधान' रखा गया था। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन से हुई। विवि एवं स्वागत गान की प्रस्तुति हुई। अतिथियों द्वारा स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं माल्यार्पण किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.