सीवान, फरवरी 11 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शिक्षक हितों की रक्षा और शिक्षा जगत में निरंतर सक्रिय रहने वाले बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों के लिए पिछला दिन यादगार रहा। बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने संघ के प्रदेश अध्यक्ष जयराम सिंह शर्मा और महासचिव दिनेश कुमार सिंह की अगुवाई में शिक्षक प्रतिनिधियों को सम्मानित किया। इस दौरान समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। जिला प्रवक्ता कुमार राजकपूर टीपू ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला शाखा के कार्यकारी प्रधान सचिव विश्वमोहन कुमार सिंह ने जिले के समस्त प्राथमिक शिक्षकों का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने सभापति के हाथों सम्मान ग्रहण कर जिले का मान बढ़ाया। इस मौके पर विश्वमोहन कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश अध्यक्...