मधुबनी, फरवरी 12 -- मधुबनी, निज संवाददाता। खादी ग्रामाद्योग संघ परिसर के सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 79 वीं पुण्यतिथि की बारहवीं पर श्रद्धा दिवस कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. नरेंद्र कुमार सिंह निराला ने की। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनके आदर्शों को आज के समय में भी प्रासंगिक बताया। जिला मंत्री सरला देवी ने कहा कि कहा कि गांधीजी सत्य, अहिंसा और त्याग की प्रतिमूर्ति थे। उनका जीवन संघर्ष, सादगी और नैतिक मूल्यों का अनुपम उदाहरण है। गांधीजी के विचार आज भी समाज को सही दिशा दिखाने में सक्षम हैं। उन्होंने युवाओं से गांधीजी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। प्रमुख वक्ता रामदयाल यादव, ज्योति रमण झा बाबा, भोलानंद झा, उदय चंद्र ...