पटना, दिसम्बर 5 -- महावीर वात्सल्य अस्पताल की ओर से स्वास्थ्य रक्षा विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। निदेशक डॉ. राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि कोरोना महामारी के बाद नौजवानों में हार्ट अटैक के मामले में वृद्धि हुई है। इसलिए ठंड के समय में सतर्कता बरतना जरूरी है। ठंड के मौसम में सूर्योदय के बाद ही व्यायाम करें। आज के समय में हर व्यक्ति विटामिन डी की कमी से जूझ रहे हैं। इसका प्रमुख कारण लोग घरों से नहीं निकलते हैं। डॉ.राजीव रंजन ने बताया कि ठंड के मौसम में अस्पतालों में उच्च रक्तचाप, निमोनिया, हार्ट अटैक, ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों में बढ़ोतरी होती हैं। इसलिए, ठंड के मौसम में सभी लोगों के लिए सतर्कता बरतना बहुत ही जरूरी हैं। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रभात ने बताया कि ठंड के समय में सतर्कता बरतने के साथ-साथ सुबह में घर से नहीं निकलें। शिशु रोग विशेष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.