सीवान, नवम्बर 27 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। माय भारत के तत्वावधान में बुधवार को संविधान दिवस अत्यंत उत्साह, सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया। बताया गया कि यह दिवस भारत के इतिहास की उस महत्वपूर्ण घटना की स्मृति में मनाया जाता है। 26 नवंबर 1949 को देश के संविधान को आधिकारिक रूप से अंगीकृत किया गया था। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और समाज में संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद उपस्थित स्वयंसेवकों और पदाधिकारियों ने भारतीय लोकतंत्र की आधारशिला संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण किया। वक्ताओं ने संविधान में निहित मूल्यों न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मह...