रांची, मई 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान, रांची शाखा की ओर से रविवार को पुंदाग के माता वैष्णो देवी नगर से नशा उन्मूलन के खिलाफ जागरुकता रैली निकाली गई। रैली आसपास के कई इलाके तक गई। इसमें बड़ी संख्या में अनुयायी व युवा शामिल हुए। सभी हाथों में नशापान से होने वाली बीमारी, शारीरिक, मानसिक, आर्थिक परेशानी और परिवार-समाज पर इसके बुरे प्रभाव से संबंधित श्लोगन लिखी तख्तियां थामे हुए थे। रैली के आगे नर कंकाल, भूत व अन्य बुरे प्रभाव वाले व्यक्तिव का रूप धरे कई अनुयायी शामिल हुए। ध्यान से नशे की लत से दूर होंगे युवा रैली के दौरान युवा परिवार सेवा समिति की ओर से आरोग्य प्रकल्प बोध कार्यक्रम में नशापान से छुटकारा के तरीके की जानकारी दी गई। स्वामी धनंजयानंद महाराज ने बताया कि युवाओं में बढ़ता नशे का प्रचलन चिंता का विषय है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.