मुरादाबाद, जनवरी 12 -- मुरादाबाद। गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों ने राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया। प्राचार्य प्रो. चारु मेहरोत्रा ने स्वामी विवेकानंद के जन्मदिवस पर बधाई दी। बताया कि स्वामी विवेकानंद ने पश्चिमी जगत को भारत के वेदांत दर्शन से परिचित कराया। उन्होंने राष्ट्र के युवाओं को प्रोत्साहित करना और उनमें जागृति फैलाना अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया था, इसलिए प्रतिवर्ष उनकी जन्म जयंती के उपलतक्ष्य में राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। प्रो. आंचल गुप्ता ने कहा कि युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर डॉ. सविता अग्रवाल, शिवानी गुप्ता, प्रो. किरण साहू, प्रो. मीनाक्षी शर्मा, प्रो. वंदना पांडे, प्रो. सुदेश, प्रो. प्रवीण सैनी, डॉ. रेनू शर्मा, डॉ. शैफाली अग्रवाल आदि मौजूद रह...