बहराइच, जनवरी 13 -- रुपईडीहा। नेपाल में जेन - जी आंदोलन के बाद चुनाव संबंधी राजनैतिक वातावरण का अध्धयन करने के लिए नेपालगंज मे राष्ट्रीय निर्वाचन पर्यवेक्षण समिति ने जेन - जी उम्र के राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, भ्रातृ, युवा नेता, संघ संस्थाओं के युवकों से विचार विमर्श किया। युवकों ने राजनैतिक दलों द्वारा अपने स्वार्थ के लिए उनका प्रयोग करने व अनुभव की कमी का कारण बताते हुए युवकों को पिछलग्गू बनाये रखा आदि आरोप लगाए। कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में समिति के काठमांडू से आये राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ गोपाल कृष्ण शिवाकोटी ने कहा कि राजनैतिक दलों को अपने नियम के अनुसार युवकों को भी साथ रखना चाहिए। समिति की अन्य सदस्य प्रार्थना थापा क्षेत्री ने कहा कि जेन - जी द्वारा गत 8 व 9 अगस्त को किये गए आंदोलन की मुख्य मांगों पर सरकार व राजनैतिक दल उदासीन रह...