सीवान, जनवरी 2 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। अंग्रेजी नववर्ष के पहले दिन गुरुवार को लोगों ने एक उत्सव के रूप में मनाया। हालांकि सुबह में ठंड होने के कारण लोग घरों में दुबके रहे लेकिन करीब दस बजे धूप निकलने पर दिन सुहाना हो गया। लोग बाहर बैठकर धूप का आनंद लेते देखे गए। लेकिन सर्द पछुआ हवा के कारण कनकनी बनी रही। धूप निकलने से लोगों के चेहरे खिल गए। नव वर्ष को लेकर पूरे क्षेत्र में इसे लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया। युवाओं व बच्चों ने पिकनिक मनाकर व मौज-मस्ती कर नये साल का स्वागत किया। युवाओं व बच्चों की अलग-अलग टोलियों ने क्षेत्र के हिलसड़ कॉलेज, हिलसड़ बगीचा, बहियारा चंवर, बाग-बगीचों व अन्य चिन्हित स्थानों पर पिकनिक मनाया और मौज-मस्ती के साथ नए साल का स्वागत किया। गुरुवार का दिन होने के कारण मीट - मुर्गा के दुकानों पर लोगों की भीड़ कम...