शाहजहांपुर, जनवरी 28 -- गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर में युवाओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में युवाओं का जोश भी देखने के काबिल रहा। आईटीआई कॉलेज के पास से युवा नेता युवराज सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। यात्रा का शुभारंभ आशुतोष सिंह आशु ने किया। नगर के प्रमुख मार्गों से तिरंगा यात्रा पहुँची। यात्रा में युवा हाथों मे तिरंगा झण्डा लेकर भारत माता की जय एवं वन्दे मातरम् के जयघोष लगाते हुए चल रहे थे। इस दौरान सौरभ गुप्ता रवि, अनुज तोमर, शिवम गुप्ता, विनोद सेठी विक्की, रितेश वाल्मीकि, अभिषेक शर्मा, राजेश्वर सिंह, दीपक गुप्ता, रजत सिंह आदि मौजूद रहे। उधर हाइवे तिराहे से रामलखन कुशवाह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.