पटना, फरवरी 19 -- बिहार के युवाओं को अधिक-से-अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करने तथा उनकी कौशल क्षमता के विकास पर राज्य सरकार और केंद्र सरकार मिलकर काम करेंगे। इसको लेकर गुरुवार को पटना में बिहार कौशल विकास मिशन और राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुआ। यह समझौता युवाओं में कौशल विकास के क्षेत्र में संस्थागत, दीर्घकालिक और रणनीतिक सहयोग का सशक्त ढांचा स्थापित करेगा। इस मौके पर पदाधिकारियों ने बताया कि समझौते का उद्देश्य बिहार में कौशल विकास को केवल प्रशिक्षण तक सीमित न रखते हुए उसे रोजगार, उद्यमिता और वैश्विक अवसरों से जोड़ना है। इससे राज्य के युवाओं को आधुनिक और उद्योग-उन्मुखी प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा। इसमें विशेष फोकस युवाओं को सूक्ष्म उद्यमिता और आजीविका विकास के लिए प्रेरित करना भी है, ताकि वे केवल रोजगार खोजने वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.