बिहारशरीफ, मार्च 21 -- बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। मुख्यमंत्री श्रम शक्ति योजना के तहत अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं को तीन अलग-अलग ट्रेडों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले चरण में प्राप्त आवेदनों के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन पूरा कर लिया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी संदीप भारती ने बताया कि बिहारशरीफ में जनरल ड्यूटी असिस्टेंट और असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन ट्रेड का प्रशिक्षण 24 मार्च से शुरू होगा। जनरल ड्यूटी असिस्टेंट के लिए 30 और असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन के लिए 16 अभ्यर्थियों का नामांकन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले से 252 लोगों ने आवेदन किया था, जिनमें से 79 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। प्रशिक्षण के पहले बैच की शुरुआत के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.