नवादा, जनवरी 6 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में राज्य सरकार की सात निश्चय-3 योजना के अंतर्गत समृद्ध उद्योग, सशक्त बिहार अभियान के तहत उद्योग वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पदाधिकारी, डीडीसी, एडीएम सहित अन्य पदाधिकारियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवादा जिले में औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित करना, निवेश को बढ़ावा देना तथा उद्यमियों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा। बैठक के दौरान उद्योगों की स्थापना, संचालन एवं विस्तार से संबंधित विभिन्न विषयों पर उद्यमियों के साथ गहन विचार-विमर्श किया गया। शहर के होटल राजश्री इंटरनेशनल में अपने संबोधन में जिला पदाधिकारी ने बताया कि वर्ष 2015 में राज्य सरका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.