मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बाजार स्थित मोती चौक पर रविवार को मुजफ्फरपुर राइफल क्लब का उद्घाटन किया गया। पारू विधायक शंकर प्रसाद यादव ने कहा कि जिले में राइफल शूटिंग की ट्रेनिंग मिलने से युवाओं को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यह क्लब न सिर्फ पारू विधानसभा क्षेत्र, बल्कि जिले के लिए एक मिशाल बनेगा। पूर्व मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने कहा कि अब तक मुजफ्फरपुर में शूटिंग के लिए कोई व्यवस्थित केंद्र नहीं था, जिसके कारण प्रतिभावान युवाओं को अन्य शहरों का रुख करना पड़ता था। एसडीएम पश्चिमी डॉ. आकांक्षा आनंद ने कहा कि राइफल क्लब जिले के युवाओं को शूटिंग के क्षेत्र में सुरक्षित वातावरण, आधुनिक संसाधन और पेशेवर प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उनकी प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बिहार राइफल एसोसिएशन के एग्जीक्यूटिव मेंबर ...