रांची, मई 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। माई भारत, युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय, भारत सरकार, देशभर के युवाओं को नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में नामांकित करने के लिए सक्रिय रूप से प्रेरित कर रहा है। यह राष्ट्रव्यापी आह्वान युवाओं को राष्ट्रीय आपदा व संकट की घड़ी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने और सशक्त बनाने की दिशा में एक ठोस प्रयास है। इस पहल का उद्देश्य एक प्रशिक्षित, उत्तरदायी और सक्षम स्वयंसेवक बल तैयार करना है, जो प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं, सार्वजनिक आपात स्थितियों और अन्य अप्रत्याशित हालात में नागरिक प्रशासन का सहयोग कर सके। इच्छुक युवा माई भारत पोर्टल- https://mybharat.gov.in पर नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक के रूप में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसमें वर्तमान एमवाई भारत स्वयंसेवकों के साथ नए युवा भी शामिल हो सकते हैं। इस संबंध में अध...