अलीगढ़, जनवरी 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में नशीले पदार्थों की रोकथाम एवं नियंत्रण को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बुधवार को एडीएम सिटी किंशुक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय नारकोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर समिति की बैठक हुई। एडीएम ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरे समाज को प्रभावित करता है। युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए प्रशासन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग मिलकर निरंतर जागरूकता अभियान चलाएं। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जनजागरूकता कार्यक्रमों, विद्यालयों व महाविद्यालयों में जागरूकता अभियान एवं स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से परामर्श व उपचार सुविधाओं के विस्तार पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान आबकारी विभाग, पुलिस विभाग, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, इंटेलिजेंस ब्यूरो, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग सहित वि...