पूर्णिया, मई 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सहयोग प्रांगण में अध्यक्ष डॉ अजीत प्रसाद सिंह ने सिविल डिफेंस के प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर सहयोग सदस्य एवं एपीएलएल के छात्रों एवं स्थानीय लोगों को सिविल डिफेंस का प्रशिक्षण दिया गया। डॉ अजीत ने लोगों को विशेष परिस्थिति में किस प्रकार से सहायता पहुंचाई जाए, इसके प्रति लोगों को जागरुक करते हुए प्रशिक्षण दिया। सहयोग के प्रशिक्षक डॉ के के चौधरी, डॉ संजय कुमार, डॉ इमदाद आलम, लैब टेक्नीशियन प्रीतम कुमार, सतीश कुमार ठाकुर, रूपेश कुमार गांधी, रंजीत कुमार रमन अधिक से अधिक लोगों को सिविल डिफेंस के अंतर्गत प्रशिक्षण दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.