मोतिहारी, मार्च 9 -- मोतिहारी। शहर के युवाओं में साइक्लिंग के प्रति रुझान लगातार बढ़ रहा है। वर्ष 2020 में जिले में पूर्वी चंपारण जिला साइक्लिंग संघ का गठन किया गया। इसके बाद से खिलाड़ियों के प्रदर्शन में लगातार सुधार हो रहा है। संघ के उपाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्र बाबा, सचिव सिद्धार्थ वर्मा, संयुक्त सचिव अशोक मेहरा व मीडिया प्रभारी पंकज वर्मा ने बताया कि साइक्लिंग के खेल से शहर के दर्जनों छात्र-छात्राएं जुड़े हैं। बावजूद इसके शहर में खिलाड़ियों के लिए एक बढ़िया ट्रैक तक नहीं है। छात्र-छात्राओं की रुचि को देखते हुए ही जिले में पूर्वी चंपारण जिला साइक्लिंग संघ का गठन किया गया है। संघ के पदाधिकारी अपने स्तर से खिलाड़ियों का प्रदर्शन सुधारने में लगे हैं। मगर, जिला प्रशासन से कोई मदद व प्रोत्साहन नहीं मिल पा रहा है। साइक्लिंग के लिए अलग व स्थाई ट्रैक, ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.