लखनऊ, मार्च 26 -- लखनऊ, संवाददाता। मुमताज पीजी कॉलेज में करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस यूनिट की ओर से कौशल विकास योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं को स्वरोजगार, कौशल विकास कार्यक्रमों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में छात्रों को बताया गया वह केंद्र सरकार योजना के तहत छह से 10 लाख रुपये तक शिक्षा ऋण हासिल कर सकते हैं। जिनसे वह विभिन्न कौशलपरक कोर्स कर अपने जीवन को नई दिशा दे सकते हैं। डॉ. इमरान खान, प्रो. मो. सलमान, मो. आकिल खान आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.