लखनऊ, अगस्त 24 -- -सभी महानगरों में यूथ सम्मेलन भी आयोजित करेगी पार्टी, तैयारी शुरू लखनऊ, विशेष संवाददाता भाजपा प्रदेश में 'एक राष्ट्र-एक चुनाव के अभियान को गति देगी। इस अभियान को अब कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के कैंपस तक ले जाने की योजना है। इसी क्रम में लखनऊ सहित प्रदेश के छह संगठनात्मक क्षेत्रों में छात्र नेता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा 10 से 30 सितंबर के बीच प्रदेश के सभी महानगरों में यूथ सम्मेलन भी होंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने रविवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में अभियान से जुड़ी टोली के साथ इन आयोजनों की योजना पर चर्चा की। आगामी दिनों में प्रदेश में छात्रों व युवाओं को एक राष्ट्र-एक चुनाव अभियान के साथ जोड़ते हुए विभिन्न कार्यक्रम एवं अभियानों की योजना बनाई गई। धर्मपाल सिंह ने कहा कि अब समय आ गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.