सीवान, जुलाई 1 -- सीवान, एक संवाददाता। जिला परिषद् सभागार में कांग्रेस द्वारा आपातकाल लगाए जाने के 50 साल पूरा होने पर भाजयुमो ने युवा संसद का आयोजन किया गया। उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह पटेल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. अभिमन्यु सिंह, पूर्व विधान पार्षद मनोज सिंह ने संयुक्त रूप में दीप प्रज्वलित कर किया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल को इस देश के हर छात्र व नौजवान को जानना चाहिए। पूर्व जिलाध्यक्ष प्रो. अभिमन्यु सिंह ने कहा कि कांग्रेस द्वारा 25 जून को रात्रि में आपातकाल लगाकर देश के कानून प्रिंट मीडिया व राजनेता को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित कर जेल में डाल दिया गया। इस कार्यक्रम के संचालन भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नीतीश कुमार ने किया। पहले सत्र म...