साहिबगंज, फरवरी 17 -- साहिबगंज। युवा आजसू की बैठक सोमवार को पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता आजसू जिलाध्यक्ष चतुरआनंद पांडे ने की। बैठक में युवा आजसू के राज्य संयोजक जब्बार अंसारी मौजूद थे। जिलाध्यक्ष ने युवा आजसू के प्रस्तावित राज्य सम्मेलन में साहिबगंज जिला से युवाओं की मजबूत भागीदारी के लिए प्रखंड व पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया। कार्यक्रम के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए दिशा- निर्देश दिए। प्रदेश संयोजक जब्बार अंसारी ने कहा कि रोजगार की समस्या राज्य के लिए एक गंभीर समस्या बन गई है । वर्तमान राज्य सरकार के पास में रोजगार सृजन से संबंधित कोई मजबूत पहला और विजन नहीं है । सरकार अपने वादे को निभाने में विफल रही है । इसी संदेश के साथ आगामी मार्च में राज्यभर के युवा वर्ग एकत्रित होकर ...