प्रयागराज, जनवरी 22 -- ईसीसी के बीसीए विभाग में 'यूथ, एआई और नेशन' विषय पर सविष्कार की ओर से आयोजित कॉन्क्लेव का आयोजन गुरुवार को हुआ। कार्यक्रम में तकनीक को राष्ट्रहित से जोड़ने और युवाओं को नवाचार के अग्रदूत के रूप में आगे बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। मुख्य वक्ता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय सचिवालय सचिव अभिनव मिश्र ने कहा कि तकनीक का उद्देश्य बुद्धि का क्षरण नहीं, बल्कि मानवीय क्षमता का विस्तार होना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे बीसीए विभागाध्यक्ष इंजीनियर अभिषेक श्रीवास्तव ने सरकार की एआई एवं उभरती तकनीकों से जुड़ी पहलों की जानकारी दी। ज्ञान प्रकाश ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की लड़ाई अब कारखानों से आगे बढ़कर कोड, चिप और क्लाउड तक पहुंच चुकी है। कार्यक्रम का संचालन संचिता त्रिपाठी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.