गोरखपुर, फरवरी 21 -- भर्रोह, हिन्दुस्तान संवादÜ। युवाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने का सबसे सशक्त माध्यम स्वरोजगार है। हमारी सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। विकास कार्य सभी की भागीदारी आवश्यक है। ये बातें गोरखपुर के सांसद रविकिशन शुक्ल ने कहीं। वे गुरुवार की रात कस्बा के चंद चौराहे पर एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि युवाओं को तकनीकी शिक्षा लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। अब तकनीक पर आधारित युवाओं को आवश्यकता है। अकुशल श्रमिक अपना तेजी से आर्थिक विकास नहीं कर पाता है। इस अवसर पर भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन, नित्यानंद मिश्र, विनय त्रिपाठी, आनंद कुमार, डॉ. राजेश जायसवाल, योगेंद्र नाथ सिंह, रिंटू चंद, सच्चिदानंद राय, दिनेश सिंह एवं विनय सैनी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...