धनबाद, मार्च 27 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। बीसीसीएल सीएसआर के तहत संचालित इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल अभ्यर्थियों को बुधवार को कोयला भवन मुख्यालय स्थित सम्मेलन कक्ष में सम्मानित किया गया। सीएमडी समीरन दत्ता ने सफलतापूर्वक कोर्स पूरा करने वाले छात्रों में से पांच चयनित अभ्यर्थियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। वित्तीय वर्ष-2024-25 के सीएसआर मद के अंतर्गत आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में धनबाद तथा आसपास के ग्रामीण युवाओं का चयन किया गया था। जिन्हें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय (एमएसएमई) के अधीन संचालित सीटीटीसी (सेंट्रल टूल रूम एंड ट्रेनिंग सेंटर) कोलकाता में मशीन लर्निंग और औद्योगिक उत्पाद निर्माण प्रक्रियाओं पर ट्रेनिंग दी गई।मौके पर सीएमडी ने कहा कि प्रशिक्षणार्थियों के परिश्रम और उपलब्धियों की सराहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.