दरभंगा, जनवरी 13 -- दरभंगा। मारवाड़ी कॉलेज में एनएसएस इकाई के तत्वावधान में प्रधानाचार्य प्रो. लक्ष्मण प्रसाद जायसवाल की अध्यक्षता में युवा सशक्तीकरण एवं राष्ट्र निर्माण में स्वामी विवेकानंद के दृष्टिकोण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य प्रो. जायसवाल ने कहा कि युवा राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। इनकी शक्ति अपार है। युवाओं के बिना राष्ट्र निर्माण की कल्पना साकार नहीं हो सकती। युवाशक्ति का राष्ट्र की स्वतंत्रता में महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है। बर्सर डॉ. अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि भारतीय और पश्चिमी संस्कृति के समन्वय से ही हम पुन: विश्वगुरु के रूप में स्वयं को स्थापित कर पाएंगे। पूर्व बर्सर डॉ. अवधेश प्रसाद यादव ने बताया कि युवाओं को चाहिए कि नेक इंसान बनकर समाज में दबे कुचले लोगों को उठाएं और आगे बढ़ाएं। मुख्य वक्ता डॉ. गजेंद्र भारद्वाज ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.