मेरठ, मार्च 9 -- मेरठ-सहारनपुर मंडल के युवाओं को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के चेक वितरित करने मेरठ आए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवा आगे बढ़ें, सरकार का संबल उनके साथ है। युवाओं की प्रगति के रास्ते का हर बैरियर सरकार हटाएगी। उन्होंने कहा कि यूपी के एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनने से भारत पांच ट्रिलियन इकोनॉमी वाला देश बनेगा। उन्होंने कहा कि यूपी में बेरोजगारी दर घटी है अब यूपी का युवा रोजगार देने वाला बन रहा है। वर्ष 2047 में विकसित भारत बनने से अब कोई रोक नहीं सकता। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले मेरठ में सलावा पहुंच कर मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के कार्यों का निरीक्षण किया। उसके बाद चौ.चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित ऑडिटोरियम में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों को चेक और टूल वितरित किए। मुख्यमंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.